न्यूज डेस्क: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी व विधायक कल्पना सोरेन ने सोमवार को असम विधानसभा चुनाव में दो विधानसभा क्षेत्र भेड़गांव व मजबत में जेएमएम उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन को पीएम मोदी की चुनावी सभा के चलते दो जनसभा को संबोधित करने की अनुमति नहीं मिली थी. दोनों सभाओं में कल्पना सोरेन ने चाय बागान में कार्यरत श्रमिकों विशेषकर महिला श्रमिकों की दुर्दशा और अपने अधिकारों से वंचित होने का मामला उठाया.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : कल्पना सोरेन के बाद अब सीएम हेमंत सोरेन को सभा की नहीं मिली अनुमति, मोबाइल पर किया संबोधित
भेड़गांव में कल्पना सोरेन ने कहा
भेड़गांव विधानसभा क्षेत्र से जेएमएम उम्मीदवार प्रभात दास पानीकर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आई कल्पना सोरेन ने कहा, “औरंगाजुली चाय बगान की मिट्टी में आज जो ऊर्जा और अपनापन महसूस हुआ, वह सिर्फ एक जनसभा नहीं बल्कि बदलाव की एक मजबूत शुरुआत है। आप सभी के बीच आकर यह विश्वास और भी पक्का हुआ कि असम अब अपने हक, अपने सम्मान और अपने भविष्य के लिए खड़ा हो चुका है।”
“मैं आप सभी से आग्रह करती हूँ कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रत्याशी प्रभात दास पानीका को अपना समर्थन दें, ताकि आपकी आवाज़ और आपकी लड़ाई को मजबूती मिल सके। हमारा संकल्प साफ है चाय बागान के श्रमिकों को ₹500 न्यूनतम मजदूरी, महिलाओं को ₹2500 प्रतिमाह सम्मान राशि, हर परिवार को आवास, बच्चों को बेहतर शिक्षा और युवाओं को रोजगार देना।”
“यह सिर्फ वादे नहीं, बल्कि आपके अधिकार हैं, जिन्हें दिलाना हमारी जिम्मेदारी है। अब वक्त आ गया है कि हम सब मिलकर अपनी आवाज़ को ताकत दें और तीर-धनुष के साथ खड़े होकर बदलाव की इस लड़ाई को आगे बढ़ाएं। जोहार! जय आदिवासी!”
मजबत में प्रीति रेखा बारला उम्मीदवार
इससे पहले कल्पना सोरेन ने लिखा, “आज असम के मज़बत विधानसभा क्षेत्र में आप सभी से मिलकर जो प्यार, विश्वास और समर्थन मिला, उसने यह स्पष्ट कर दिया है कि असम बदलाव के लिए तैयार है। जनसभा में आए सभी से आग्रह किया कि JMM की प्रत्याशी श्रीमती प्रीति रेखा बारला को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि आपकी आवाज़ मजबूती से विधानसभा तक पहुँच सके।
यह चुनाव सिर्फ एक प्रत्याशी का नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के हक, सम्मान और बेहतर भविष्य की लड़ाई है। आपका यह समर्थन ही हमारी ताकत है और हम इस विश्वास को कभी टूटने नहीं देंगे। इस चुनाव तीर-धनुष का बटन दबाकर बदलाव की इस लड़ाई को मजबूत करें। जोहार! जय आदिवासी!


