Thursday, November 5, 2026

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दो कॉलेजों को मिली बम से उड़ाने की धमकी के बाद खाली कराए गए कैंपस, सर्च ऑपरेशन जारी

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज और मिरांडा कॉलेज को सोमवार यानी आज बम से उड़ाने धमकी मिली है। ईमेल के जरिए मिली इस सूचना के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। धमकी की खबर मिलते ही दोनों कॉलेज में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एहतियात के तौर पर सभी छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ को तुरंत परिसर से बाहर निकाला गया ताकि किसी भी संभावित खतरे से बचा जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बम निरोधक दस्ता और स्निफर डॉग को स्क्वॉड को मौके पर तैनात किया गया है। टीम द्वारा पूरे परिसर की गहन जांच की जा रही है और हर संदिग्ध वस्तु पर नजर रखी जा रही है।

सर्च ऑपरेशन जारी

पुलिस के अनुसार, कॉलेज प्रशासन को मिले ईमेल में कैंपस में संभावित विस्फोटक डिवाइस होने की बात कही गई थी। इसी के आधार पर सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। फिलहाल दोनों कॉलेजों में सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धमकी किसने और क्यों दी। साइबर टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है, जो ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि दोषी की पहचान होते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद दिल्ली के शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत देने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: रांची सिविल कोर्ट को चौथी बार मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

यह भी पढ़ें: पंजाब के फिरोजपुर कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर