Sunday, June 14, 2026

पंजाब के फिरोजपुर कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

फिरोजपुर: जिला कोर्ट परिसर तो एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से इलाके में अफरातफरी का महौल बन गया। जैसे ही यह सूचना मिली, पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों कि टीम मौके पर पहुंच गई और इलाके को अपने नियंत्रण में ले लिया। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे कोर्ट परिसर को घेरकर बारीकी से जांच की जा रही है। हर एक कोने का तलाशी ली जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि का पता लगाया जा सके। बम निरोधक दस्ते को भी अलर्ट पर रखा है।

आम लोगों और वकीलों की एंट्री पर रोक

स्थिति को देखते हुए कोर्ट परिसर में वकीलों और आम लोगों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे जांच पूरी होने तक परिसर से दूर रहें और सहयोग करें। गौरतलब है कि इससे पहले भी फिरोजपुर कोर्ट को इसी तरह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। हालांकि उस समय किए गए सर्च ऑपरेशन में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। फिलहाल पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच कर रही है। साइबर टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है ताकि ईमेल भेजने वाले की पहचान की जा सके और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।

यह भी पढ़ें: सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट में CRPF जवान घायल, नक्सलियों के निशाने पर सुरक्षा बल

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर