Saturday, October 31, 2026

खूंटी के मुरहू में हुई घटना की जांच के लिए बीजेपी ने बनाई 6 सदस्यीय जांच कमिटी, कमीटी आज करेगी दौरा

रांची : रामनवमी के मौके पर खूंटी के मुरहू में दो पक्षों में हुए तनाव और पत्थरबाजी की घटना के बाद बिगड़े माहौल की जांच को लेकर भाजपा ने अपनी 6 सदस्यीय जांच टीम का ऐलान किया है, जो मंगलवार दोपहर खूंटी के मुरहू जाकर मौजूदा हालातों का जायजा लेगी. झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर बनाई गई इस कमिटी में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, नीलकंठ सिंह मुंडा, विधानसभा में मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, विधायक सीपी सिंह एवं सीमा शर्मा शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें : किशनगंज के SDPO और सहरसा के DRDA निदेशक के कुल 12 ठिकानों पर EOU की बड़ी छापेमारी

बता दें कि बीते दिनों रामनवमी जुलूस के दौरान मुरहू में हुए कथित पथराव और उसके बाद की पुलिस कार्रवाई को लेकर खूंटी में तनाव अब भी बना हुआ है. सर्व सनातन समाज के आह्वान पर सोमवार को बुलाया गया बंद पूरी तरह सफल रहा, जिसका असर बाजार और यातायात पर साफ देखने को मिला.

सोमवार की शाम समाज के लोगों ने खूंटी मुख्यालय में नेताजी चौक से भगत सिंह चौक तक मशाल जुलूस निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया. लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. इधर मुरहू की घटना को लेकर अब तक 10 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं. संवेदनशील इलाकों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर