Thursday, November 5, 2026

IPL 2026: पंजाब और गुजरात के बीच में आज टक्कर, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल, किसकी टीम करेगी किला फतेह ?

PBKvsGT: IPL 2026 का चौथा मुकाबला आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच, न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेन्द्र स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा और टॉस के लिए दोनों टीम के कप्तान 7 बजे मैदान उतरेंगे। ये मुकाबला बहुत ही खास होने वाला होने वाला है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने पिछले साल बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था, और फाइनल में भी पहुंची थी, लेकिन दुर्भाग्यवश टीम को हार का सामना करना पड़ा था। RCB ने पंजाब को 6 रन से हरा दिया था। इस साल भी टीम को श्रेयस अय्यर  से काफी उम्मीदें होंगी, और वो चाहेगी की टीम इस बार पिछले साल का काम पूरा करेगी। वहीं दूसरी ओर कप्तान शुभमन गिल हैं, जो इस साल जीतना चाहेंगे क्योंकि पिछला सीजन टीम का कुछ खास नहीं रहा था। गुजरात टाइटंस ने अपने डैब्यू सीजन में ही आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया था। 2022 में टीम ने राजस्थान को हरा कर ये इतिहास रचा था, लेकिन तब कप्तान हार्दिक पंड्या थे। शुभमन गिल भी चाहेंगे की उनकी कप्तानी में भी टीम जीत हासिल करे।

पंजाब किंग्स की टीम 

टीम की बात करें तो बल्लेबाजी में पंजाब को ओपनिंग में प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह से एक अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी, पिछले सीजन दोनों ने कई बार ये काम सफलतापूर्वक किया भी था। इस के अलावा मिडल ऑर्डर में कप्तान श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह कमान संभालते नज़र आएंगे। शशांक की बात करे तो वो टीम के लिए हर बार लड़ते और शानदार प्रदर्शन करते नज़र आए हैं, और मिडल ऑर्डर में टीम के लिए हमेशा उच्च स्तरीय बल्लेबाजी की है। नेहल वढेरा भी होंगे। पंजाब की गेंदबाजी भी संतुलित है, तेज गेंदबाज में मार्को यांसन, अर्शदीप सिंह टीम में जिम्मेदारी संभालेंगे। स्पिनर में चतुर चालक चहल और उनके साथ बेन होंगे।

गुजरात टाइटंस की टीम  

गुजरात की बात करें तो बल्लेबाजी में शुभमन गिल और साई सुदर्शन ओपनिंग करने आ सकते हैं, साई सुदर्शन पिछले सीजन में टीम के लिए टॉप स्कोरर भी रहे थे, तो इस बार भी टीम को उनसे वही उम्मीद रहेगी, और वो चाहेंगे की ये टीम को अच्छी शुरुआत दे। फिर जोश बट्लर, और फ्लाइइंग फील्डर ग्लेन फिलिप्स हैं जो बल्लेबाजी जितनी शानदार करते हैं, उतना हीन फील्डिंग में भी जान झोंक देते हैं। गेंदबाजी में रशीद खान और साई किशोर , स्पिनर हैं, और तेज़ गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज , कगीसो रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा कमान संभालते दिखेंगे। कुल मिलाकर टीम की गेंदबाजी बेहद ही स्ट्रॉंग है, और टीम चाहेगी की वो फील्ड पर भी ऐसे हीं नज़र आए।

दोनों टीम की प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मिचेल ओवेन, शशांक सिंह, नेहल वाधेरा, मार्कस स्टोयनिस, मार्को यानसन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल और बेन ड्वारशस।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर