मनोरंजन डेस्क: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। महज 11 दिनों में फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1,350 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने भारत में 846.87 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है, जबकि वर्ल्डवाइड एसकी कमाई 1,350 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है। इसके साथ ही यह बॉलीवुड की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
Highlights:
वीकेंड पर शानदार प्रदर्शन
फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर जबरदस्त कमाई की। 29 मार्च (रविवार) को फिल्म ने 68.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जबकि 28 मार्च (शनिवार) को 62.85 करोड़ रुपए कमाए। लगातार बढ़ती कमाई से फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। धुरंधर: द रिवेंज अब अपने पहले पार्ट धुरंधर के 1,428 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंच गई है। यह फिल्म पहले से ही कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है।
टॉप फिल्मों में शामिल
यह फिल्म अब भारत में सभी भाषाओं की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। इसने आरआरआर और केजीएफ चैप्टर 2 जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है, हालांकि पुष्पा 2: द रूल और बाहुबली 2: द कन्क्लूजन से अभी पीछे है। बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म दंगल अभी भी पहले स्थान पर बनी हुई है। हालांकि भारत में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड बाहुबली 2 के नाम है, जिसने 1429 करोड़ रुपए कमाए थे।
यह भी पढ़ें: बंगाल बॉर्डर पर 2.5 लाख के साथ पकड़े गए धनबाद के थाना प्रभारी, चुनाव आयोग ने 5 घंटे तक की पूछताछ
डायरेक्टर आदित्य धर का बड़ा रिकॉर्ड
इस फिल्म की सफलता के साथ निर्देशक आदित्य धर ने नया इतिहास रच दिया है। वे बॉलीवुड के पहले ऐसे निर्देशक बन गए हैं, जिनकी दो फिल्मों ने 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इससे पहले एस. एस. राजामौली बाहुबली सीरीज के साथ यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। धुरंधर: द रिवेंज की सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मजबूत कहानी और स्टार पावर के दम पर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित कर सकती हैं। आने वाले दिनों में यह फिल्म और भी बड़े रिकॉर्ड बना सकती है।

