Saturday, October 31, 2026

बंगाल बॉर्डर पर 2.5 लाख के साथ पकड़े गए धनबाद के थाना प्रभारी, चुनाव आयोग ने 5 घंटे तक की पूछताछ

धनबाद: बंगाल के चुनावी माहौल के बीच झारखंड-पश्चिम बंगाल की सीमा पर बंगाल पुलिस और चुनाव आयोग की संयुक्त टीम ने धनबाद के थाना प्रभारी की गाड़ी से भारी मात्रा में नकदी बरामद की। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लागू आचार संहिता के बीच हुई इस कार्रवाई ने पुलिस महकमे की साख पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामला जीटी रोड स्थित देबूडीह चेकपोस्ट का है। पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सीमावर्ती इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान धनबाद जिले में कार्यरत थाना प्रभारी अपनी निजी गाड़ी से बॉर्डर पार करने की कोशिश कर रहे थे। निर्वाचन अधिकारियों और बंगाल पुलिस की टीम ने जब संदेह के आधार पर गाड़ी को रोका और तलाशी ली, तो गाड़ी से ढाई लाख रुपये नकद बरामद किए गए। चुनाव आचार संहिता के नियमों के तहत इतनी बड़ी राशि बिना वैध दस्तावेजों के ले जाना प्रतिबंधित है, जिसके बाद टीम ने तुरंत कैश को जब्त कर लिया।

सूत्रों के मुताबिक, बरामदगी के बाद संबंधित इंस्पेक्टर को हिरासत में ले लिया गया। चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने उनसे करीब 5 घंटे तक कड़ी पूछताछ की। इस दौरान पैसे का सोर्स, रकम ले जाने का उद्देश्य और पैसे का इस्तेमाल जैसे कई सवाल थानेदार से पूछे गए। हैरानी की बात यह रही कि थानेदार इस रकम को लेकर न तो कोई ठोस दस्तावेज पेश कर पाए और न ही कोई संतोषजनक जवाब दे सके।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर