Thursday, October 29, 2026

कोलकाता में अमित शाह ने ममता सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र

कोलकाता: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी करते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह चार्जशीट पिछले 15 वर्षों के काले कारनामों का दस्तावेज है और इसे जनता के सामने लाया गया है। अमित शाह ने आरोप लगाया कि राज्य में अराजकता और बदहाली का माहौल है। उन्होंने कहा कि बंगाल की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है और यहां झूठ, भय और भ्रष्टाचार की राजनीति की जा रही है। उनके अनुसार, यह सब ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार के शासन में हुआ है।

घुसपैठ और सुरक्षा का मुद्दा उठाया

गृहमंत्री ने कहा कि बंगाल का चुनाव सिर्फ राज्य ही नहां, बल्कि पूरे देश की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार घुसपैठियों को संरक्षण देती है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा पर खतरा पैदा होता है। उन्होंने असम का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भाजपा सरकार बनने के बाद घुसपैठ में कमी आई है। अमित शाह ने कहा कि सोनार बांग्ला का सपना दिखाकर राज्य में सिंडिकेट राज स्थापित किया गया है, जिससे आम जनता का शोषण हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बन गया है और उद्योग-धंधों के लिए माहौल खराब हो चुका है।

यह भी पढ़ें: नैनीताल में गुंडा एक्ट के तहत प्रशासन ने की 9 आरोपी को जिला बदर

चुनाव को बताया निर्णायक

उन्होंने आगामी चुनाव को अहम बताते हुए कहा कि यह जनता के लिए भय और असुरक्षा से मुक्ति का चुनाव है। उनके अनुसार, जनता इस बार बदलाव के लिए तैयार है और प्रदेश में नई सरकार बनाने का मन बना चुकी है। अमित शाह ने लोगों से अपील की कि वे राज्य में विकास, सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए सही निर्णय लें। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार पश्चिम बंगाल में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेगा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर