Tuesday, November 3, 2026

झारखंड में 24 मार्च से मौसम रहेगा साफ, पिछले दो दिनों की बारिश में जनजीवन प्रभावित

रांची: झारखंड में इन दिनों मौसम ने अचानक करवट ले ली है। तेज बारिश, गरज और आकाशीय बिजली की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार बदलते मौसम के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिससे जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं जान-माल का नुकसान भी सामने आया है।

बारिश और वज्रपात से 6 लोगों की मौत

इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली है। राज्य के अलग-अलग जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में अब तक 6 लोगों की जान जा चुकी है। कई इलाकों में अचानक तेज बारिश और गरज के साथ वज्रपात हो रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा खतरा देखा जा रहा है। लगातार हो रही बारिश का असर तापमान पर साफ दिख रहा है। दिन का तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है, जबकि रात का तापमान भी लगभग 3 डिग्री कम दर्ज किया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ बना बदलाव की वजह

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में मौसम के इस बदलाव की मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ है। पिछले एक सप्ताह से झारखंड के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। सोमवार को भी राजधानी रांची समेत कई जिलों में गरज और बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से वज्रपात के समय घर से बाहर न निकलने और सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है।

24 मार्च से मौसम साफ, फिर बढ़ेगी गर्मी

पूर्वानुमान के अनुसार, 24 मार्च से मौसम साफ होने लगेगा और बारिश थम जाएगी। इसके बाद तापमान में तेजी से वृद्धि हो सकती है। आने वाले दिनों में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। 25 और 26 मार्च को आसमान में हल्के बादल रहेंगे। इस दौरान तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 30 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार की गैस कंपनियों को सलाह, ‘होटल, रेस्टोरेंट और कैंटीन में लगाएं PNG कनेक्शन’

27-28 मार्च को फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 27 और 28 मार्च को एक बार फिर मौसम बदल सकता है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने, गरज के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 7 वर्षों में मार्च महीने में इतनी बारिश और ठंड पहली बार दर्ज की गई है। यह बदलाव असामान्य माना जा रहा है और आने वाले दिनों में भी मौसम के उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर