Friday, October 30, 2026

खूंटी में एक लाख रुपये का इनामी PLFI एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर

खूंटी: प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई का एक लाख इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू उर्फ प्रफुल्ल मुंडू ने बुधवार को खूंटी जिला प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। जिले की डीसी आर रोनिटॉ और एसपी मनीष कुमार टोप्पो के समक्ष एरिया कमांडर ने अपने हथियार डाले।

बताया जा रहा है कि हाबिल मुंडू लंबे समय से संगठन के सक्रिय सदस्य के रूप में काम कर रहा था और कई उग्रवादी गतिविधियों में उसकी संलिप्तता रही है। उसके सरेंडर को पुलिस और प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, सरकार की सरेंडर और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर उसने मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया।

आत्मसमर्पण के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह संगठन की खोखली विचारधारा और पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण मुख्यधारा में लौटने का निर्णय ले चुका था. प्रशासन ने उसे फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया, जो राज्य सरकार की ‘नई दिशा’ सरेंडर नीति के तहत पुनर्वास का प्रतीक है. हाबिल मुंडू लंबे समय से खूंटी, चाईबासा और आसपास के इलाकों में सक्रिय था.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर