Thursday, October 29, 2026

सीएम हेमंत सोरेन हटिया विधायक नवीन जायसवाल की बेटी के आशीर्वाद समारोह में हुए शामिल, दी शुभकामनाएं

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को रांची के दीपाटोली, कटहल मोड़ स्थित एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने विधायक नवीन जायसवाल की पुत्री के विवाह उपरांत आयोजित आशीर्वाद समारोह में भाग लेकर नवदंपति को आशीर्वाद दिया।

नवदंपति को दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नवविवाहित जोड़े को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने दंपति को हार्दिक बधाई भी दी। ट-इस अवसर पर मुख्यमंत्री की पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित रहीं। उन्होंने भी नवदंपति को शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में खुशहाली की कामना की।

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में जुलूस मार्ग का निरीक्षण करेंगी डीजीपी तदाशा मिश्रा, सुरक्षा व्यवस्था का लेंगी जायजा

परिवार से मुलाकात कर जताई खुशी

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान विधायक नवीन जायसवाल और उनके परिजनों से मुलाकात की और इस पारिवारिक खुशी में शामिल होकर प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्यमंत्री का इस तरह के सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होना आम लोगों और जनप्रतिनिधियों के साथ उनके जुड़ाव को दर्शाता है। रांची में आयोजित इस आशीर्वाद समारोह में मुख्यमंत्री की मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। उन्होंने नवदंपति को आशीर्वाद देकर उनके सुखद भविष्य की कामना की।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर