Thursday, November 5, 2026

गोड्डा में तीन लोगों की हत्या, मामले में तीन संदिग्ध को पुलिस ने लिया हिरासत में

गोड्डा : झारखंड के गोड्डा जिले में डायन बिसाही के शक में एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना देवदांड थाना क्षेत्र के डांगा टोला की है।सोमवार देर रात अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर 50 वर्षीय दरबारी मुर्मू, उनकी 45 वर्षीय पत्नी मक्कू बास्की और 12 वर्षीय बेटे जीतनारायण मुर्मू की जान ले ली।

सूचना मिलते ही गोड्डा के एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी, देवदांड थाना प्रभारी अमित मार्की और पौड़याहाट थाना प्रभारी महावीर पंडित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। आसपास के लोगों से पूछताछ की।तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर