Sunday, November 1, 2026

कटक के सरकारी हॉस्पिटल में आग लगने से 10 मरीजों की मौत, CM ने जांच के आदेश दिए

कटक: ओडिशा में कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में रविवार देर रात भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। ट्रॉमा केयर आईसीयू में लगी आग की चपेट में आने से 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि कई अस्पताल कर्मचारी झुलस गए। घटना के बाद राज्य सरकार ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है।

10 मरीजों की मौत

इस हादसे में कुल 10 मरीजों की मौत हो गई। इनमें से 7 मरीजों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 3 मरीजों की मौत इलाज के दौरान हुई। कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें अस्पताल के अन्य वार्डों में भर्ती कराया गया है। मरीजों को बचाने की कोशिश में अस्पताल के कम से कम 11 कर्मचारी झुलस गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी का इलाज जारी है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि घटना की सटीक वजह का पता जांच के बाद ही चल सकेगी। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सोमवार सुबह अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल-चाल जाना। उन्होंने अधिकारियों को पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने का निर्देश दिया।

मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के बेहतर इलाज का भी आश्वासन दिया गया है। एससीबी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ओडिशा के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक है। यहां पूरे राज्य के विभिन्न जिलों से मरीजों के इलाज के लिए आते हैं। इस दुर्घटना के बाद अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर