Saturday, October 31, 2026

ईरान जंग के बीच इराक में अमेरिकी रिफ्यूलिंग विमान क्रैश, 4 क्रू मेंबर्स की मौत

इराक: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। पश्चिमी इराक में अमेरिकी एयरफोर्स का एक रिफ्यूलिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार चार क्रू मेंबर्स की मौत हो गई जबकि दो अन्य अभी लापता हैं। अमेरिकी सेना ने बताया कि यह हादसा किसी हमले के कारण नहीं बल्कि ऑपरेशन के दौरान हुआ।

पश्चिमी इराक में क्रैश हुआ अमेरिकी विमान

अमेरिकी एयरफोर्स का KC-135 स्ट्रैटोटैंकर गुरुवार को पश्चिमी इराक में क्रैश हो गया। यह विमान हवा में अन्य लड़ाकू विमानों को ईंधन भरने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। दुर्घटना के समय विमान एक सैन्य मिशन का हिस्सा था। अमेरिकी सेना की क्षेत्रीय कमान यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड के अनुसार विमान में कुल छह क्रू मेंबर्स सवार थे। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य अभी भी लापता हैं। सेना की टीमें लापता क्रू मेंबर्स की तलाश में अभियान चला रही हैं।

मिशन में दूसरा विमान भी था शामिल

अधिकारियों के अनुसार जिस मिशन के दौरान यह हादसा हुआ, उसमें एक और अमेरिकी टैंकर विमान भी शामिल था। हालांकि दूसरा विमान सुरक्षित रहा और उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा। सेना ने स्पष्ट किया है कि यह दुर्घटना किसी दुश्मन के हमले या फ्रेंडली फायर की वजह से नहीं हुई। इस हादसे के बाद ईरान से जुड़े संघर्ष में मारे गए अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। इससे पहले 1 मार्च को कुवैत के शुआइबा पोर्ट पर हुए हमले में छह अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: महिला आयोग ने रैपर बादशाह की गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्त करने के दिए निर्देश, जानें क्यों

सऊदी अरब में घायल सैनिक की भी हुई थी मौत

इसके अलावा इसी महीने सऊदी अरब में हुए एक हमले में घायल एक अमेरिकी सैनिक की बाद में मौत हो गई थी। लगातार हो रही घटनाओं से मध्य पूर्व में जारी संघर्ष की गंभीरता और बढ़ती दिखाई दे रही है। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण पूरे मध्य पूर्व क्षेत्र में हालात पहले से ही संवेदनशील बने हुए हैं। इस ताजा हादसे के बाद सुरक्षा और सैन्य गतिविधियों को लेकर चिंताएं और बढ़ गई।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर