Friday, October 30, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर शादी समारोह में फायरिंग, सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

जम्मू: जम्मू में बुधवार रात एक शादी समारोह के दौरान जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर एक व्यक्ति ने फायरिंग करने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों की तत्परता के कारण गोली उन्हें नहीं लगी और वे बाल-बाल बच गए। पुलिस ने आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

शादी समारोह में हुई घटना

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह घटना जम्मू के रॉयल पार्क इलाके में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान हुई। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला अपने सहयोगियों के साथ समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। उनके साथ जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे। इसी दौरान करीब 70 वर्षीय कमल सिंह जामवाल नाम का व्यक्ति पीछे से आया और अचानक फारूक अब्दुल्ला के सिर पर रिवॉल्वर तान दी। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए हमलावर का हाथ हटा दिया, जिससे गोली हवा में चल गई और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी पीछे से फारूक अब्दुल्ला के पास पहुंचता है और उनके सिर पर रिवॉल्वर तान देता है। तभी सुरक्षाकर्मी तेजी से कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लेते हैं, जिससे फायरिंग का निशाना बदल जाता है। पुलिस ने आरोपी कमल सिंह जामवाल को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले लगभग 20 वर्षों से फारूक अब्दुल्ला को मारने की योजना बना रहा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास लाइसेंसी हथियार था और वह पेशे से व्यापारी है। पुराने शहर में उसकी कुछ दुकानें भी बताई जा रही हैं। जिस शादी समारोह में यह घटना हुई, वह नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ता सुरजीत सिंह के बेटे की शादी थी और आरोपी सुरजीत सिंह का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

CM उमर अब्दुल्ला और डिप्टी CM ने उठाए सवाल

घटना के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर चिंता जताई। उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति लोडेड पिस्टल लेकर उनके पिता के बेहद करीब पहुंच गया और गोली चला दी। उन्होंने कहा कि यह गंभीर सवाल है कि Z+ सुरक्षा प्राप्त पूर्व मुख्यमंत्री के इतने करीब कोई हथियार लेकर कैसे पहुंच गया। डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने भी इस घटना को बड़ी सुरक्षा चूक बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और हमले के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक को लेकर भी जांच की जा रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर