Thursday, July 23, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, बिहार और झारखंड के मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को कहा कि शिक्षित और सशक्त महिलाएं एक प्रगतिशील राष्ट्र की मज़बूत नींव होती हैं. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौक़े पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि ‘नारी शक्ति’ आज अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है और साहस के साथ नेतृत्व कर रही है. इससे एक ज़्यादा समावेशी और समृद्ध समाज की नींव मज़बूत होती है.

उन्होंने कहा, “इस अवसर पर हमें अपने सामूहिक संकल्प को दोहराना चाहिए कि हम ऐसा समाज बनाएं जहां हर महिला को आगे बढ़ने और गरिमा, सुरक्षा और आज़ादी के साथ ज़िंदगी जीने के समान अवसर मिलें.”

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा

वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी महिला दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने एक्स पर लिखा, “अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश और देश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं. किसी भी राज्य या देश के विकास में महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है. महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा, शिक्षा एवं सामाजिक और आर्थिक विकास हेतु राज्य सरकार निरंतर कर्मठ है.”

“अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि महिलाओं के उत्थान के प्रति सदैव प्रयत्नशील रहें ताकि उनका सामाजिक एवं आर्थिक विकास हो सके और उन्हें एक सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सके.”

हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं

इधर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देश की आधी आबादी को शुभकामनाएँ दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, “हमारी माताएं और बहनें केवल परिवार की शक्ति नहीं, बल्कि समाज और राज्य की प्रगति की मजबूत आधारशिला हैं। अपने परिश्रम, साहस और संकल्प से वे हर क्षेत्र में नई पहचान बना रही हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन रही हैं।”

“झारखंड की हमारी मंईयां भी हमेशा से संघर्ष, स्वाभिमान और आत्मसम्मान की प्रतीक रही हैं। राज्य सरकार उनके विकास, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि हमारी आधी आबादी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सके और अपने सपनों को साकार कर सके।”

कल्पना मुर्मु सोरेन ने कहा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और विधायक कल्पना मुर्मु सोरेन ने भी देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “नारी शक्ति सदैव से समाज की प्रेरणा और प्रगति की आधारशिला रही है। अंग्रेज़ों के खिलाफ़ आज़ादी की लड़ाई से लेकर आज अंतरिक्ष, शिक्षा, उद्योग, पर्यावरण संरक्षण, खेल और शासन के हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा, साहस और नेतृत्व से दुनिया को नई दिशा दी है।”
“झारखण्ड की धरती भी वीरांगनाओं की गौरवशाली परंपरा से समृद्ध रही है। फूलो-झानो मुर्मू, माकी मुंडा जैसी साहसी महिलाओं ने अन्याय और अंग्रेज़ी शासन के खिलाफ़ संघर्ष में अदम्य साहस और बलिदान का परिचय दिया। उनका संघर्ष और वीरता आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आज का दिन उन सभी माताओं, बहनों और बेटियों को नमन करने का दिन है, जो अपने परिश्रम, संकल्प और साहस से समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। आइए, इस अवसर पर हम सभी महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण के संकल्प को और मजबूत करें।” 
spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर