Friday, October 30, 2026

मध्य पूर्व में जारी हमले के बीच डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ‘आज ईरान पर बहुत बड़ा हमला होगा’

डेस्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि “आज ईरान पर बहुत बड़ा हमला होगा.” ट्रंप ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान के ताज़ा बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है. डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, “ईरान को बुरी तरह हराया जा रहा है. उसने अपने पड़ोसी मिडिल ईस्ट देशों से माफ़ी मांगी है और वादा किया है कि अब उन पर हमला नहीं करेगा. यह वादा लगातार चल रहे अमेरिका-इसराइल के हमले की वजह से किया गया है.”

“उनका (ईरान) मक़सद मिडिल ईस्ट पर क़ब्ज़ा करना और राज करना था. यह पहली बार है जब ईरान हज़ारों सालों में अपने आसपास के मिडिल ईस्ट देशों से हार गया है. उन्होंने (मिडिल ईस्ट देश) कहा- धन्यवाद राष्ट्रपति ट्रंप. मैंने कहा- आपका स्वागत है.”

ट्रंप ने आगे लिखा, “ईरान अब मिडिल ईस्ट पर ‘धौंस जमाने वाला’ नहीं रहा, बल्कि ‘मिडिल ईस्ट का लूज़र’ बन गया है. आने वाले कई दशकों तक ऐसा ही रहेगा, जब तक कि वे पूरी तरह हार न मान लें या शायद पूरी तरह टूट न जाएं.” ट्रंप ने कहा, “आज ईरान पर बहुत बड़ा हमला होगा. ईरान के ग़लत व्यवहार की वजह से अब उन जगहों और लोगों को भी निशाना बनाने पर गंभीर विचार हो रहा है, जिन्हें अब तक निशाना बनाने पर विचार नहीं किया गया था.”

गौरतलब है कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने ईरान के सरकारी टेलीविज़न पर एक वीडियो मैसेज दिया था. इसमें उन्होंने अपने पड़ोसी देशों से माफ़ी मांगते हुए कहा, “मुझे लगता है कि उन पड़ोसी देशों से माफ़ी मांगना ज़रूरी है, जिन पर हमला हुआ है. पड़ोसी देशों पर हमला करने का हमारा कोई इरादा नहीं है.”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर