Wednesday, November 4, 2026

जालंधर में गड्ढे में गिरा युवक, मौके पर मौत

जालंधर: पंजाब के जालंधर के गांव कंगनीवाल में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव में पुली निर्माण के लिए करीब 15 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था, लेकिन उसके आसपास किसी प्रकार की बैरिकेडिंग या चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए थे जिसके कारण यह हादसा हुआ।

क्या है मामला 

दरअसल, अंधेरा होने के कारण युवक को गड्ढा दिखाई नहीं दिया और वह सीधे उसमें जा गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी। वहीं, घटना के बाद कुछ लोगों द्वारा मृतक की जेब से पर्स और गले से चैन निकालने की भी बात सामने आई है, जिसकी पुलिस अलग से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच जारी है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर