Thursday, October 29, 2026

क्या भारत अभी भी सेमीफाइनल में पहुँच सकता है? जानिए सुपर 8 का पूरा समीकरण

स्पोर्ट्स डेस्क: T 20 वर्ल्ड कप का सुपर 8 का मुकाबला अब अपने चरम पर है। सुपर 8 में अपना पहला मैच हारने के बाद भारत के आगे अब काफी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। भारत का अगला मुलाबल चेन्नई में जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ़ होने वाला है। भारत और जिम्‍बाब्‍वे के लिहाज़ से ये मैच बहुत अहम होने वाला है, भारत को अगर सेमीफाइनल में जाना है, तो ये मुकाबला जीतना ही होगा। पर भारत के लिए ये इतना आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि भारत को ये मुकाबला सिर्फ जीतना नहीं है बल्कि जिम्‍बाब्‍वे को एक बहुत अंतर से हराना पड़ेगा, और तभी भारत सेमीफाइनल में जाने का दावेदार बनेगा। भारत का रन रेट पहले मैच में 76 से हारने के बाद बहुत कम हो गया है।

भारत को आओने दोनों मैच अच्छे रनरेट से जीतने की कोशिश करनी होगी। अब ऐसे में खेल का समीकरण क्या बन रहा है वो समझते हैं। इंडिया सुपर-8 स्टेज में प्‍वाइंट्स टेबल में अभी तीसरे स्‍थान पर है। भारत का नेट रन रेट अभी -3.800 है, पहले मैच में हारने के बाद। वहीं वेस्‍टइंडीज का 5.350 रन रेट है। जबकि साउथ अफ्रीका का नेट रन रेट 3.800 है और वो उसके साथ दूसरे स्‍थान पर हैं, अगर जिम्‍बाब्‍वे की बात करें तो उसका -5.350 के नेट रन रेट के साथ चौथे स्‍थान पर है। 26 फरवरी को साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज का भी मैच है. ऐसे में भारत को यह उम्मीद करनी होगी कि अफ्रीका, वेस्टइंडीज को हरा दे, इसके बाद 1 मार्च को कोलकाता में भारत  अपने अगले मैच में वेस्टइंडीज को हरा दें जिससे भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने के रास्ते खुले रहें. दूसरी ओर अगर वेस्टइंडीज दो मुकाबला जीतने में सफल रही तो फिर मामला नेट रन रेट पर आएगा.  भारत नेट रन रेट के मामले में वेस्टइंडीज से इस समय क्योंकि काफी पीछे है.अब समीकरण 2, जो भारत के लिए सबसे अच्छी स्थिति मानी जा रही है। वो है अगर साउथ अफ्रीका वेस्ट इंडीज और जिम्बाब्वे दोनों को हरा देता है, और 6  पॉइंट्स पर खत्म करता है, जबकि भारत, जिम्बाब्वे और फिर वेस्ट इंडीज को हरा देता है, तो ऐसे में भारत और वेस्ट इंडीज पॉइंट्स पर बराबर हो जाएंगे, और क्वालिफिकेशन NRR से तय होगा.

लेकिन इन सब के बीच भारत के ओपनिंग बल्लेबाजी को लेकर भी काफी सवाल खड़े हो रहे हैं। लगातार संघर्ष कर रहे है अभिषेक शर्मा कि जगह अब संजु सैमसन को फिरसे मौका देने की मांग उठने लगी है। टीम को अब तक पावरप्ले में वैसी शुरुआत नहीं मिल पा रही जैसी अपेक्षा है। वहीं वाशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल फिरसे टीम में वापसी करेंगे। माना जा रहा है की चेपॉक की पिच स्पिननर्स के लिए हमेशा फायदेमंद रही है, ऐसे में भारत तीन-प्रमुख स्पि विकल्पों के साथ उतर सकता है. इमें कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल शामिल हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर