Sunday, November 1, 2026

भारत अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के विरोध में भोपाल में प्रदर्शन, राहुल ने PM पर देश बेचने का लगाया आरोप

एयरनाउ डेस्क : भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के विरोध में आज मध्य प्रदेश में प्रदर्शन कीया जा रहा है. ये प्रदर्शन भोपाल के जवाहर चौक पर काँग्रेस द्वारा महाचौपाल बुलाके की जा रही है। इस प्रदर्शन में मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद हैं, जो वहाँ सभा को संबोधित भी कर रहे हैं। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया की हिंदुस्तान के इतिहास में शायद ये पहली बार हुआ होगा जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया होगा। राहुल ने कहा की मई बताना चाहता था की राजनाथ सिंह ने पीएम को फोन किया लेकिन, उन्होंने उठाया नहीं और कमरे में जाकर छिप गए और उन्होंने कहा की आर्मी चीफ को कह दो की उन्हें जो ठीक लगे वो करें। आर्मी चीफ ने अपनी किताब में इसका ज़िक्र करते हुए लिखा भी है की उस दिन हिंदुस्तान सरकार ने उन्हें अकेला छोड़ दिया था, और ये सब मैं कहना चाहता था, लेकिन मुझे बोलने नहीं दिया गया। उन्होंने आगे कहा की मोदी ने अमेरिका से देश बेचने की डील की है। उनपर एपस्टिन फाइल्स में उनका नाम आया तो उसका उनपर दबाव है। इसके साथ ही वो ये सब करके किसानों का डाटा भी बेच रहे हैं, जिससे भारत के ऐग्रिकल्चर को नुकसान होगा।

वहीं मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी कहा की नरेंद्र मोदी सरेन्डर मोदी है। वो बस किसानों के साथ गलत कर रहे हैं, और देश को बेच रहे हैं। फिलहाल तो भोपाल में जहां सभा हुई है वहाँ, पर लोगों और पुलिस के बीच बहस हो गई है। पुलिस लगातार उनको रोक रहा है, लेकिन उसके बाजूद काँग्रेस के कार्यकर्ता समर्थक कई अन्य मार्ग पर अभी भी डटे हुए हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर