Thursday, October 29, 2026

नेपाल में यात्री बस खाई में गिरने से 19 की मौत, मृतकों में कई विदेशी भी शामिल

डेस्क : नेपाल के धाडिंग में एक बस दुर्घटना में कम से कम 19 लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. अधिकारियों के मुताबिक़, यह हादसा रविवार की आधी रात हुआ. अब तक हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है.

धाडिंग के मुख्य जिला अधिकारी विजय राज सुबेदी ने बताया कि पोखरा से काठमांडू जा रही बस धाडिंग में सड़क से उतरकर त्रिशुली नदी के किनारे जा गिरी. उन्होंने बताया कि बस सड़क से ‘क़रीब 300 मीटर’ नीचे गिरी.

नेपाल पुलिस के प्रवक्ता अभिनारायण काफले ने बताया कि घटनास्थल पर ही 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों की इलाज के दौरान मौत हुई. काठमांडू जिला पुलिस रेंज के एक प्रवक्ता के हवाले से राष्ट्रीय समाचार समिति ने बताया कि घायलों में से 12 का इलाज नेशनल ट्रॉमा सेंटर में और 10 का इलाज कलंकी के अस्पताल में किया जा रहा है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर