Thursday, July 23, 2026

झारखंड के 48 नगर निकायों में आज 43 लाख से अधिक वोटर्स चुनेंगे शहर की सरकार, मतदान शुरू

रांची : झारखंड में नगर निकाय चुनाव के तहत आज सभी 48 निकायों में मतदान हो रहा है. 48 निकायों में 43,33,574 मतदाता अपने नगर की सरकार चुनेंगे. निकायों के सभी 4,304 बूथों पर शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे. मतदान बैलेट बॉक्स तथा बैलेट पेपर के माध्यम से होगा. प्रत्येक मतदाता को दो-दो बैलेट पेपर एक महापौर या अध्यक्ष तथा एक वार्ड पार्षद के लिए दिए जाएंगे। राज्य के 48 नगर निकायों में नगर निगम महापौर के नौ, नगर परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष के 39 तथा 1,042 वार्ड पार्षदों के लिए वोट पड़ेंगे।

6,124 प्रत्याशी मैदान में 

राज्य के जिन 48 नगर निकायों में चुनाव होगा, उनमें नौ नगर निगम, 20 नगर परिषद तथा 19 नगर पंचायत हैं। इस चुनाव में कुल 43,33,574 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 22,07,203 पुरुष, 21,26,227 महिला तथा 144 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मेयर व अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ रहे 562 तथा वार्ड पार्षद के 5,562 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे। इस तरह कुल 6,124 प्रत्याशियों का भाग्य बैलेट बाक्स में कैद होगा।

स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण मतदान की व्यवस्था को लेकर सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल लगाए गए हैं। इसके अलावा मतदान केंद्रों पर किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। वहीं प्रत्येक दो घंटे पर राज्य निर्वाचन आयोग को मतदान की स्थिति तथा किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर रिपोर्ट दी जाएगी। सुरक्षा कारणों से 4,304 मतदान केंद्रों में 2,445 संवेदनशील तथा 896 अति संवेदनशील मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

45 वार्ड पार्षद के लिए मतदान नहीं 

राज्य के 45 वार्डों में पार्षद के लिए मतदान नहीं होगा। यहां के मतदाता सिर्फ महापौर या अध्यक्ष के लिए ही मतदान करेंगे। दरअसल, वार्ड पार्षद की कुल 1,087 सीटों के लिए चुनाव होना था, लेकिन 41 वार्डों में निर्विरोध निर्वाचन हुआ।साथ ही एक वार्ड में एक प्रत्याशी के निधन के बाद वहां चुनाव रद कर दिया गया है। तीन सीटों पर शून्य नामांकन होने से वहां पार्षद के लिए चुनाव नहीं होगा। इस तरह, 45 वार्डों में महापौर या अध्यक्ष के लिए तो मतदान होगा, लेकिन वहां पार्षद के लिए मतदान नहीं होगा। यहां मतदाताओं को एक ही बैलेट पेपर महापौर या अध्यक्ष के लिए मिलेगा।

महिलाओं की भागीदारी ज्यादा

महापौर व अध्यक्ष के 562 प्रत्याशियों में 235 महिलाएं हैं। इसी तरह वार्ड पार्षद के 5,562 प्रत्याशियों में 2,727 महिलाएं हैं। एसटी तथा अनारक्षित श्रेणी में पुरुषों से अधिक प्रत्याशी महिलाएं हैं। एसटी श्रेणी में कुल 404 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 224 महिलाएं हैं। अनारक्षित श्रेणी में कुल 3,194 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें 1,632 महिलाएं हैं। साल 2013 में हुए चुनाव में 64.24 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट किए थे तो वहीं साल 2015-18 में 64.66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने वोट के अधिकार का प्रयोग किया था.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर