Friday, June 19, 2026

राहुल गांधी को धमकी देने वाला शख़्स गिरफ़्तार हुआ, राजस्थान पुलिस ने की कार्रवाई

नई दिल्ली : राजस्थान की कोटा पुलिस ने उस शख़्स को पकड़ लिया है, जिसने राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी दी थी. कोटा एसपी तेजस्विनी गौतम ने कहा कि शख़्स के ख़िलाफ़ ज़रूरी कार्रवाई करेंगे. एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया, “अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि शख़्स किसी संगठन से जुड़ा है. लेकिन इस पर हम जांच करेंगे.”

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस शख़्स के ख़िलाफ़ पहले भी आपराधिक प्रवृत्ति के 4 मुक़दमे दर्ज हैं. इसने जो भी कृत्य किए हैं, उनमें विधिवत धाराओं के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

दरअसल, हिरासत में लिए गए शख़्स ने पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें वह कह रहा है, “कांग्रेस के जिन 25 सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से गाली-गलौज की है, उन्होंने दोबारा ऐसी घटना की तो उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ करेंगे.” शख़्स ने राहुल गांधी को मारने की धमकी भी दी थी.

कांग्रेस ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, “आख़िर इस गुंडे की इतनी हिम्मत कैसे हुई कि उसने ओम बिरला का नाम लेते हुए धमकी भरा वीडियो बनाया? इस मामले में सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए और इस बात की जांच की जाए कि किसके कहने पर यह धमकी दी गई.”

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर