धनबाद: हेमन्त सोरेन गुरुवार को धनबाद पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत डॉ. बुद्धदेव महतो को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री अपनी पत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ बलियापुर के बड़ादाहा स्थित पूर्व विधायक आनंद महतो के आवास पहुंचे और श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए।
Highlights:
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डॉ. बुद्धदेव महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। विधायक कल्पना सोरेन ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
परिवार से मिलकर जताई संवेदना
मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन ने पूर्व विधायक आनंद महतो और उनके परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने परिवार का ढांढ़स बंधाते हुए इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री के इस दौरे को दिवंगत डॉ. बुद्धदेव महतो के प्रति सम्मान और उनके परिवार के प्रति संवेदना का प्रतीक माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।


