Monday, September 14, 2026

मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा परदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को डॉ. रेजिना हांसदा (lecturer in development and justice, University of Edinburgh, UK), डॉ. रिचर्ड टोप्पो (Masters, Oxford University, PHD, International institute of social studies), माधुरी खलखो (Pursuing PhD, School of Oriental and African studies, UK), रूबी हेंब्रम (Pursuing PhD, London School of Economics, UK) तथा नोलीना मिंज (Masters, University of St. Andrews, UK) ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी का हार्दिक स्वागत किया।

सभी छात्रों ने भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच एवं शिक्षा के प्रति दृढ़ विजन के फलस्वरूप राज्य के मेधावी बच्चे विदेशों में झारखंड का परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा के दौरान मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा परदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे राज्य के मेधावी छात्रों से मुलाकात एक सराहनीय पहल साबित हुई, जिससे राज्य के बच्चों में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच है कि 2050 तक इस योजना के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चे विदेश में उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान प्राप्त करें तथा राज्य का मान-सम्मान बढ़ाएं। उन्होंने गुरुजी के सपनों को साकार करने हेतु राज्य के आदिवासी बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने एवं पीएचडी तथा रिसर्च के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की अपील की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के बाद आज प्रदेश के आदिवासी छात्र ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं। हमारी सोच है कि झारखंड के छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना। वर्तमान में प्रतिवर्ष 25 छात्र मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा परदेशीय छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठा रहे हैं। आने वाले दिनों में लाभुक छात्रों की संख्या में वृद्धि के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी स्कॉलर्स को शुभकामनाएं दीं तथा उनका आभार व्यक्त किया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर