Thursday, November 5, 2026

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानिए कहाँ-कहाँ देगा दिखाई

डेस्क : इस साल का पहला सूर्य ग्रहण आज लगने वाला है और यह दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा. इस ग्रहण की खास बात यह है कि यह पूर्ण ग्रहण नहीं बल्कि रिंग जैसा दिखाई देगा. इसे ‘वलयाकार सूर्य ग्रहण’ भी कहा जाता है, जिसमें सूर्य का लगभग 96 प्रतिशत भाग चंद्रमा से ढंक जाएगा.

यह ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है, लेकिन चंद्रमा सूर्य से छोटा है, इसलिए वह सूर्य को पूरी तरह से ढक नहीं पाता है. सूर्यग्रहण भारतीय समयानुसार मंगलवार दोपहर 3.26 बजे शुरू होगा और शाम 7.57 बजे तक लगभग साढ़े चार घंटे तक रहेगा.

कहां कहां दिखेगा

हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. लेकिन दक्षिण अफ़्रीका, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा. इसके अलावा जिम्बाब्वे, मॉरीशस, मोज़ाम्बिक, तंजानिया, नामीबिया, चिली और अर्जेंटीना में भी यह दिखाई देगा. ग्रहण का आंशिक भाग हिंद महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर