Saturday, September 12, 2026

नीतीश सरकार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 2500 करोड़ रुपये

पटना: बिहार की महिलाओं को बड़ी सौगात मिली है. नीतीश सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 25 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर की है. जानकारी के अनुसार. 25 लाख लाभुकों के खातों में कुल 2500 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के जरे भेजे गए.

बता दें कि 38 जिला मुख्यालय में जिला पदाधिकारियों की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला स्तर पर पदाधिकारियों और जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी अन्य 150 -200 महिलाओं ने हिस्सा लिया.
बता दें कि इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद थे. और ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार.

वहीं मंत्री श्रवण कुमार ने इस बारे में कहा कि बिहार देश में पहला राज्य है जहां नीतीश कुमार ने महिलाओं खाते में 10-10 हजार भेजे थे. उन्होंने कहा की अब तक जिनके खाते में कुछ कारणों से पैसा नहीं गए थे या जिन्होंने देर से आवेदन किया था. उनके खाते में आज ही पैसा भेजा गया.

गौरतलब है कि बिहार सरकार ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सीएम महिला रोजगार योजना का ऐलान किया था. चुनाव से पहले ही महिलाओं के खाते में इस योजना की पहली किश्त 10 हजार रूपये की राशि लाभुकों के खातों में ट्रांसफर की थी. और एक बार फिर नीतीश सरकार ने 25 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये डीबीटी के जरिए ट्रांसफर किए है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर