Thursday, October 29, 2026

जमशेदपुर के विक्रम शर्मा की देहरादून में गोली मारकर हत्या, सिल्वर सिटी मॉल में हुई घटना

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। शहर के व्यस्त इलाके स्थित सिल्वर सिटी मॉल में अज्ञात हमलावरों ने जमशेदपुर निवासी विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार घटना सुबह करीब 10 बजे की है। विक्रम शर्मा मॉल स्थित जिम से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान सीढ़ियों के पास पहले से घात लगाए दो हमलावर पैदल पहुंचे और पिस्टल से नजदीक से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। तीन गोलियां लगने से विक्रम शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।

हत्या सुनियोजित : देहरादून पुलिस

सूचना मिलते ही देहरादून पुलिस, फॉरेंसिक टीम और एसटीएफ की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या सुनियोजित प्रतीत होती है। हमलावरों ने बेहद करीब से गोली मारी, जिससे पीड़ित को बचाव का कोई मौका नहीं मिला। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

जमशेदपुर का रहने वाला था मृतक

विक्रम शर्मा मूल रूप से जमशेदपुर का रहने वाला था। वह प्रॉपर्टी डीलिंग और स्टोन क्रशर के व्यवसाय से जुड़ा हुआ था।
सूत्रों के मुताबिक उसका नाम दुमका जेल में बंद माफिया डॉन अखिलेश सिंह से भी जुड़ता रहा है। चर्चा है कि विक्रम शर्मा को कभी अखिलेश सिंह का करीबी और गुरु माना जाता था। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं से जांच की बात कही है।

आपसी रंजिश या कारोबारी विवाद की आशंका

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में आपसी रंजिश या व्यवसायिक विवाद की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। घटना के बाद मॉल परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस हाई-प्रोफाइल हत्या से देहरादून और जमशेदपुर दोनों जगहों पर सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर