Sunday, November 1, 2026

जॉर्जिया में बीच सड़क छोटे विमान की हुई इमरजेंसी लैडिंग, मामूली रूप से घायल हुए लोग

अमेरिका : अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में सोमवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जब एक छोटा विमान मजबूरी में बीच व्यस्त सड़क पर लैंड हुआ और लैंडिंग के दौरान कई गाड़ियों से टकरा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि विमान ट्रैफिक से भरी सड़क पर उतरता है और आगे बढ़ते हुए वाहनों से टकरा जाता है।

सड़क पर लैंडिंग का फैसला

मिली जानकारी के अनुसार, विमान में इतनी पावर नहीं बची थी कि वह नजदीकी एयरपोर्ट तक पहुंच पाता। इसी कारण पायलट ने आपात स्थिति में सड़क पर लैंडिंग का फैसला किया। इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन कई लोगों को मामूली चोटें आई। जिसके बाद सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया।

पुलिस ने बताया कि लैंडिंग के बाद विमान का दाहिना पंख एक कार से टकरा गया, जिससे विमान का फ्यूल टैंक ढीला हो गया। इसके बाद फ्यूल टैंक एक SUV के पिछले हिस्से से टकराते हुए गाड़ी के अंदर जा घुसा। गनीमत रही कि इस दौरान कोई आग नहीं लगी, वरना हादसा और भी गंभीर हो सकता था।

आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं

घटना के तुरंत बाद पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और सुरक्षा के मद्देनजर रखते हुए सड़क को बंद कर दिया गया। प्रशासन ने लोगों को ट्रैफिक में देरी के लिए तैयार रहने की सलाह दी और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने को कहा ।

जानकारी के मुताबिक, यह विमान गेन्सविले के ली गिल्मर मेमोरियल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर कैंटन स्थित चेरोकी काउंटी रीजनल एयरपोर्ट जा रहा था। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद पायलट को इंजन में खराबी महसूस हुई। इसके बाद उसने गेन्सविले लौटने का फैसला किया, लेकिन रास्ते में पावर पूरी तरह खत्म हो गई।
फिलहाल इस पूरे मामले की जांच संबंधित एजेंसियों द्वारा की जा रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर