Friday, October 30, 2026

खूंटी में लूट से बचने के दौरान अपराधियों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

खूंटी : जिले में अपराधी बेखौफ हैं, पुलिस का कोई भय उन्हें नहीं है, शायद इसलिए वह बेधड़क और खुलेआम सड़कों पर दिनदहाड़े या सरेशाम घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. रविवार को भी अपराधियों ने सड़क पर चलते लोगों से लूटपाट करने की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया, हालांकि सफल नहीं रहने पर युवक को गोली मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना मुरहू थाना क्षेत्र के गुरमी गांव के पास की है.

मिली जानकारी के अनुसार मुरहू थाना क्षेत्र के गुरमी गांव निवासी विश्वनाथ महतो मेले से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में हथियारबंद कुछ अपराधियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया. अपराधी सड़क पर वाहनों को रोककर लूटपाट करने की नीयत से घात लगाए हुए थे, विश्वनाथ महतो ने अपराधियों के मंसूबों को भांप रुकने के बजाय वहां से भागने की कोशिश की.
उन्हें भागता देख अपराधियों ने पीछे से फायरिंग कर दी. अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली विश्वनाथ महतो की जांघ में लगी और आर-पार हो गई. गोली लगने के बावजूद वह मौके से भाग निकलने में कामयाब रहे. बाद में स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती हुए. घायल विश्वनाथ महतो की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है. उन्हें डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है. इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने अपराधियों की तलाश तेज कर दी है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर