Thursday, July 23, 2026

हेमंत सरकार पूरी तरह भ्रष्ट निकम्मी सरकार, राज्य के उद्योगपति व व्यापारी परेशान : आदित्य साहू

रामगढ़ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज चतरा, रामगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर सांसद मनीष जायसवाल, विधायक रोशन लाल चौधरी, रामगढ़ प्रभारी शशिभूषण भगत, अमरनाथ चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता,अमेंद्र गुप्ता, महामंत्री राजू चतुर्वेदी, रंजीत पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान आदित्य साहू ने राज्य की हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार पिछले 6 वर्षों से जनता को केवल धोखा दे रही है। आज राज्य के आदिवासी,दलित, पिछड़े सभी समाज के लोग प्रताड़ित हो रहे। राज्य में सारे उद्योग, धंधे बंद हो रहे। उद्योगपति, व्यापारी परेशान हैं। फिरौती और धमकी की झड़ी लगी है। एक तरफ व्यापारी वर्ग अपराधियों से परेशान हैं वही दूसरी ओर मुख्यमंत्री व्यापारियों को अपमानित करने में जुटे हैं। किसानों को राज्य सरकार लगातार धोखा दे रही। 3200 रूपये क्विंटल धान खरीद का वादा पूरी तरह विफल रहा। आज दलाल,बिचौलियों के माध्यम से धान बेचने को मजबूर हैं।

झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में आदिवासी जमीन की लूट मची है। पेसा नियमावली में भी हेमंत सरकार ने जनजाति समाज को धोखा दिया। आदित्य साहू ने कहा कि निकाय चुनाव में राज्य सरकार को सबक सिखाने का मौका आया है। मोदी सरकार ने जनता के लिए लोक कल्याणकारी बजट प्रस्तुत किया है जिससे विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ेगा। बजट में झारखंड के लिए भी अनेक संभावनाएं है जिसका लाभ राज्य सरकार को लेना चाहिए।

सुरक्षा कर्मियों की सेवा बचाने का होगा प्रयास

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज प्रातः अपने पैतृक आवास, कुच्चू में सीआईपी कांके में कार्यरत 156 सुरक्षा कर्मियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, पीड़ा और चिंताओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्षों तक निष्ठा और समर्पण के साथ संस्थान की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इन कर्मियों को अचानक सेवा से हटाया जाना अत्यंत चिंताजनक है। इससे न केवल उनके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ा है, बल्कि उनके परिवारों के सामने आजीविका का गंभीर संकट भी उत्पन्न हो गया है। सभी प्रभावित सुरक्षा कर्मियों के हितों की रक्षा हेतु ठोस एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर