Wednesday, November 4, 2026

इस्लामाबाद में जुमे की नमाज़ के दौरान मस्जिद पर आत्मघाती हमला, 31 की मौत, 160 अन्य घायल

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान एक बड़ा आतंकी हमला हुआ। शहर के एक शिया इमामबाड़े में हुए आत्मघाती विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस हमले में अब तक 31 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है, जबकि 160 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। जुमे की नमाज के समय इमामबाड़े में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू सर्विस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल लोगों के कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। धमाके के बाद इस्लामाबाद के पुलिस प्रमुख ने पूरे शहर में इमरजेंसी घोषित कर दी है। अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

सरकार की प्रतिक्रिया

पाकिस्तान सरकार के मंत्री डॉ. तारिक फजल चौधरी ने सोशल मीडिया पर हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने लिखा कि इस्लामाबाद में हुए इस कायराना हमले से वह बेहद दुखी हैं और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी आतंकी घटनाएं देश और लोगों का हौसला नहीं तोड़ सकतीं और सभी को शांति, सहनशीलता और स्थिरता के लिए एकजुट होकर खड़े रहना होगा।

पहले भी हो चुके हैं हमले

इससे पहले 11 नवंबर 2025 को भी इस्लामाबाद के G-11 इलाके में जिला एवं सत्र न्यायालय के बाहर आत्मघाती धमाका हुआ था। उस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। हमले के पीछे किस संगठन का हाथ है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर