रांची : राजधानी के कचहरी चौक स्थित सिविल कोर्ट परिसर में उस समय अचानक अफरातफरी मच गई जब सिविल कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए मिलने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तत्काल अलर्ट हो गई. आननफानन में एहतियातन कोर्ट परिसर को खाली कराया गया और मौके पर परिसर की जांच के लिए बम स्क्वॉड व डॉग स्क्वॉड की टीम को मौके पर बुलाया गया.
रांची पुलिस भी मौके पर पहुँच मामले की जांच में जुट गई है. इलाके में मौजूद हर आने जाने वाले की जांच भी की जा रही है. साथ ही पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर पुलिस भी इस संदिग्ध ईमेल की जांच में जुट गई है. मौके पर कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद है.


