Sunday, September 27, 2026

झारखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्ताव मंजूर, चुनाव के मद्देनजर नहीं हुई प्रेस ब्रीफिंग

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में जहां कुल 26 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई, वहीं JPSC अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट देने से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा फिलहाल टाल दिया गया।

JPSC उम्र सीमा छूट पर नहीं हुआ फैसला

कैबिनेट बैठक में कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा से संबंधित एक प्रस्ताव लाया गया था। इसमें सुझाव दिया गया था कि अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट देने के लिए अगस्त 2023 को कट-ऑफ तिथि माना जाए। हालांकि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस प्रस्ताव पर अभी कोई निर्णय न लेने का निर्देश दिया और कहा कि सरकार इस पर बाद में विचार करेगी। इसके चलते हजारों JPSC अभ्यर्थियों को फिलहाल राहत नहीं मिल सकी।

26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

सूत्रों के अनुसार, बैठक में रखे गए अन्य 26 प्रस्तावों पर मंत्रिपरिषद ने सहमति जता दी। इन प्रस्तावों से जुड़े विस्तृत ब्योरे फिलहाल सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य में आचार संहिता लागू होने के कारण कैबिनेट बैठक के बाद कोई आधिकारिक प्रेस ब्रीफिंग नहीं की गई। इसी वजह से स्वीकृत प्रस्तावों की जानकारी औपचारिक रूप से साझा नहीं हो सकी।

बैठक से पहले यह उम्मीद जताई जा रही थी कि संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़े अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट देने पर आज फैसला लिया जाएगा। लेकिन निर्णय टलने से उम्मीदवारों में निराशा देखी जा रही है। अब JPSC अभ्यर्थियों को सरकार के अगले कदम का इंतजार करना होगा। राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में जहां कई प्रस्तावों को मंजूरी मिली, वहीं JPSC अभ्यर्थियों के लिए अहम मुद्दा फिलहाल अधर में लटका हुआ है। आने वाले दिनों में सरकार इस पर क्या फैसला लेती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर