Wednesday, November 4, 2026

हैदराबाद : पारिवारिक तनाव में मालगाड़ी के सामने दो बच्चों समेत कूदकर महिला ने दी जान

हैदराबाद : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुक्रवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। चारलपल्ली और घटकेसर रेलवे स्टेशनों के बीच एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई।

मृतकों की पहचान बोडुप्पल निवासी 38 वर्षीय पिननींटी विजयशांति और उनके दो बच्चों,बेटे विशाल रेड्डी तथा बेटी चेतना रेड्डी,के रूप में हुई है। विशाल इंटरमीडिएट फर्स्ट ईयर का छात्र था, जबकि चेतना इंटरमीडिएट सेकंड ईयर में पढ़ती थी। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अकेले ही की बच्चों की परवरिश

घटना का पता तब चला जब एक मालगाड़ी के लोको पायलट ने ट्रैक पर शव देखे और तुरंत रेलवे नियंत्रण कक्ष व पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि विजयशांति अपने बच्चों के साथ बोडुप्पल में रहती थीं और लंबे समय से पारिवारिक तनाव से जूझ रही थीं। उनके पति सुरेंदर रेड्डी नेल्लोर में रहते थे और काफी समय से परिवार से अलग थे। विजयशांति अकेले ही बच्चों की परवरिश कर रही थीं।

पुलिस के अनुसार, आर्थिक दबाव, पारिवारिक तनाव और अकेलेपन जैसे कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि अभी किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने और परिजनों से पूछताछ करना शुरू कर दी है, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर