Thursday, November 5, 2026

शशि थरूर ने की मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात, नाराजगी को किया खारिज

न्यूज डेस्क : कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान की अटकलों के बीच तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की है। यह बैठक संसद भवन में हुई, जो करीब आधे घंटे तक चली। इस मुलाकात को पार्टी के अंदर जारी मतभेद को सुलझाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शशि थरूर ने ही राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने का समय मांगा था। मिली जानकारी के अनुसार थरूर अपनी कुछ चिंताओं और विचारों को पार्टी के सामने रखना चाहते थे। चुनाव से पहले कांग्रेस इन शिकायतों को दूर करने और अंदरूनी मतभेदों को खत्म करने की कोशिश में जुटी थी।

शशि थरूर और कांग्रेस के रिश्तों में कड़वाहट

दरअसल, पिछले साल अप्रैल में पहलगाम आतंकी हमले के बाद शशि थरूर और कांग्रेस के रिश्तों में कड़वाहट बढ़ते दिखी। उस दौरान थरूर और कांग्रेस के कई नेताओं को यह रास नहीं आया। कुछ नेताओं ने तो यहां तक तंज कसा कि थरूर भाजपा में शामिल होने का रास्ता तसाश रहे हैं।

पीएम के भाषण की तारीफ

इसके बाद के महीनों में हालात और बिगड़ते नजर आए। नवंबर में दो घटनाओं ने विवाद को और बढ़ा दिया। पहली घटना तब हुई जब शशि थरूर एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां प्रधानमंत्री मोदी ने भाषण दिया था। इसके बाद     शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पीएम के भाषण की तारीफ करते हुए लिखा कि यह भाषण आर्थिक दृष्टिकोण और सांस्कृतिक बदलाव का आह्वान था, जो देश को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।

आर ए फैमिली बिजनेस भी विवादों में

इस बयान पर कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत और संदीप दीक्षित ने कड़ा पलटवार किया और भाषण को “बकवास” तक कह दिया। दूसरी ओर, नवंबर में ही शशि थरूर का लेख ‘इंडियन पॉलिटिक्स आर ए फैमिली बिजनेस’ भी विवादों में आ गया। इस लेख में परिवारवाद वाली पार्टियों की आलोचना की गई थी, जिसे कांग्रेस नेतृत्व ने पसंद नहीं किया।

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर