Thursday, November 5, 2026

भोपाल पुलिस कमिश्नर समेत 14 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर

भोपाल : मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इन तबादलों में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बालाघाट रेंज के आईजी संजय कुमार को भोपाल का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। अभी तक भोपाल पुलिस कमिश्नर रहे हरिनारायण चारी मिश्रा को पुलिस मुख्यालय में आईजी एससीआरबी के पद पर भेजा गया है।

उज्जैन रेंज के एडीजी उमेश जोगा को परिवहन आयुक्त बनाया गया है। अब वे पुलिस के साथ-साथ परिवहन विभाग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। स्पेशल डीजी पंकज कुमार श्रीवास्तव से एंटी नक्सल ऑपरेशन और एसटीएफ का प्रभार हटा लिया गया है। अब उन्हें पुलिस मुख्यालय में स्पेशल डीजी सीआईडी और स्पेशल डीजी सतर्कता के पद पर पदस्थ किया गया है।केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे अनंत कुमार सिंह को स्पेशल डीजी और प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, एडीजी नारकोटिक्स केपी वेंकटेश्वर राव को एडीजी तकनीकी सेवाएं नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें एडीजी एंटी नक्सल ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर