Monday, September 14, 2026

“बॉर्डर 2” ने पहले ही दिन 37 करोड़ रुपए का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, “धुरंधर” को पीछे छोड़ा

मनोरंजन डेस्क : शुक्रवार को सिनेमाघरों में फिल्म “बॉर्डर 2” रिलीज हो गई। उस फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी है। इस फिल्म में देशभक्ति, जज्बा और एक्शन का शानदार मिश्रण है, जिसने लोगों के दिलों को छू लिया।

28 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म “बॉर्डर 2” ने पहले ही दिन नेट बॉक्स ऑफिस पर 37 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया और व्लर्डवाइड कलेक्शन 41 करोड़ रुपये रहा। वहीं फिल्म “धुरंधर” ने पहले दिन 27 से 28 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया, जबकि इसका व्लर्डवाइड कलेक्शन 37 करोड़ रुपये रहा। इसी तरह सनी देओल की फिल्म “बॉर्डर 2” ने रणबीर सिंह की फिल्म “धुरंधर” को पिछे छोड़ दिया।

एक्टिंग को लेकर ट्रोल हुए थे वरुण 

करण जौहर ने फिल्म देखने के बाद फिल्म की तारीफ की और वरुण धवन को उनकी एक्टिंग को लेकर ट्रोल करने वालों को जवाब भी दिया। उन्होंने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसमें फिल्म के एक्टरस नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ करण ने फिल्म की टीम की मेहनत की जमकर तारीफ की। इंस्टाग्राम पर करण ने अपने पोस्ट में लिखा, बॉर्डर 2 के कई सीन ने तो मुझे रुला ही दिया।

इवेंट के दौरान वरुण ने दिया जवाब 

इसके साथ ही अगले पोस्ट में करण जौहर ने एक्टर वरुण धवन को ट्रोल किए जाने पर अपनी बात रखी। इससे पहले ट्रोलिंग को लेकर वरुण ने अपनी प्रतिक्रिया  भी दी। फिल्म से जुड़े इवेंट के दौरान उनसे पूछा गया कि टीजर लॉन्च के समय उन्हें काफी ट्रोल किया था, जो अब धीरे-धीरे कम हो रहा है, तो वह इसे कैसे देखते हैं? इस पर उन्होंने कहा था, मैं मानता हूं कि शोर को बंद करके अपने काम को बोलने देना चाहिए। ये सब चलता रहता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं जिस चीज़ के लिए काम करता हूं, उसका पता शुक्रवार को चलेगा।

साथ ही वरुण ने कहा था, मुझे फिल्म पर भरोसा है। एक अच्छी फिल्म बनाना बहुत जरूरी है। मुझे लगता है कि हमने एक अच्छी फिल्म बनाई है। यही सबसे अहम बात है। जब लोग थिएटर जाते हैं, तो वे सब कुछ भूलकर सिर्फ एंटरटेन होना चाहते हैं। मैं उस सोच से आता हूं, जहां इंसान का काम बोलता है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर