Sunday, November 1, 2026

पलाश मुच्छल पर धोखाधड़ी के आरोप, 40 लाख लेकर नहीं बनाई फिल्म

मनोरंजन डेस्क : फिल्ममेकर और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पलाश पर 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। 34 वर्षीय एक्टर और प्रोड्यूसर वैभव माने ने पुलिस में शिकायत कराई है। शिकायत में उन्होंने फिल्म प्रोजेक्ट के नाम पर पैसे लेकर वापस न करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की लेकिन प्राथमिक जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार को वैभव ने सांगली के एसपी को आवेदन देकर पलास के खिलाप FIR दर्ज की मांग की है। 5 दिसंबर 2023 को पलास और वैभव की सांगली में मुलाकात हुई थी। उस दौरान वैभव ने फिल्म प्रोडक्शन में इंवेस्ट करने की इच्छा जताई थी। आरोप है कि पलाश की अपकमिंग फिल्म ‘नजरिया’ प्रोड्यूसर के तौर पर इंवेस्ट करने का ऑफर दिया था। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म के रिलीज होने के बाद, पलाश ने बताया कि वैभव 25 लाख रुपये के निवेश पर 12 लाख रुपये का मुनाफा कमा सकते हैं और साथ ही उन्हें फिल्म में एक रोल भी ऑफर किया। साथ ही शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद दोनों दो बार मिले, और वैभव ने कथित तौर पर मार्च 2025 तक पलाश को कुल 40 लाख रुपये दिए।

हालांकि, फिल्म पूरी नहीं हुई, इसलिए वैभव ने अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन कथित तौर पर उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने सांगली पुलिस से संपर्क किया, अधिकारी ने बताया कि पुलिस प्रारंभिक जांच कर रही है। पलाश ने अभी तक इन आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं की है। पलाश और स्मृति की शादी कैंसिल होने के ठीक एक महीने बाद यह घटना सामने आई है। 23 नवंबर को पलाश की शादी होनी थी, लेकिन स्मृत् के पिता श्रीनिवास के अचानक अस्पताल में भर्ती होने के बाद शादी पोस्टपोन कर दी गई थी। बाद में, पलाश ने एक बयान जारी कर कहा कि उन्होंने लाइफ में आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है और ऑनलाइन ट्रोलिंग पर भी दुख जताया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर