Saturday, September 12, 2026

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर जवानों का गाने की धुन पर कदमताल का वीडियो हुआ वायरल

दिल्ली : हर साल की तरह इस वर्ष भी राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के लिए कर्तव्य पथ पर की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है, जिसमें भारतीय सेना के जवान परेड के रिहर्सल के दौरान ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म ‘कृष’ का मशहूर गाना ‘दिल ना दिया, दिल ना लिया…’ गाते हुए कदमताल करते नजर आ रहे हैं।

वायरल ट्रेंडिंग गाने पर कदमताल

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वर्दी पहने हुए जवान एक घेरे में खड़े हैं और पूरी मस्ती व जोश के साथ गाना गा रहे हैं। सफेद वर्दी पहने ये बाहदुर जवान कुमाऊं रेजिमेंट के हैं। वे कदम से कदम मिलाते हुए जोर-जोर से ‘ले बेटा दिल न दिया… दिल न लिया… तो बोलो ना बोलो ना क्या किया… आके दुनिया में भी अगर… प्यार ना किया तो क्या किया… ले बेटा…’ गाना गा रहे हैं। वीडियो में दिख रहे ये वही जवान हैं जो कुछ ही दिनों बाद कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति को सलामी देंगे, लेकिन इस बार वे परेड की रिहर्सल के दौरान एक वायरल ट्रेंडिंग गाने पर कदमताल लगा रहे हैं।

वीडियो में जवानों का तालमेल और उनकी आवाज की गूंज इतनी जबरदस्त है कि इसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। इस वीडियो को अभी तक सोशल मीडिया पर हजारों लोग लाइक कर चुके हैं। यह वीडियो साबित करता है कि कठिन प्रशिक्षण और अनुशासन के बीच भी हमारे सैनिक जीवन के छोटे-छोटे पलों का आनंद लेना जानते हैं। इससे पहले कुछ वर्षों में भी गणतंत्र दिवस के आसपास सेना के जवानों के अनोखे वीडियो वायरल हो चुके हैं। सुबह-सुबह की कड़ाके की ठंड और कठिन ट्रेनिंग के बीच इस तरह का उत्साह सैनिकों के ऊंचे मनोबल को दर्शाता है। साथ ही, यह वीडियो वर्दी के पीछे छिपे उस इंसान को दिखाता है जो संगीत और संस्कृति से भी उतना ही जुड़ा है जितना कि अपनी राइफल से। यह पल किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

गणतंत्र दिवस को लेकर परेड की तैयारियां

गौरतलब है कि कर्तव्य पथ पर चल रही यह रिहर्सल 26 जनवरी को होने वाली मुख्य गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों का हिस्सा है। इस भव्य परेड में थल सेना, नौसेना और वायुसेना के साथ-साथ अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियां भी शामिल होंगी। इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की रंग-बिरंगी झांकियां भारत की सांस्कृतिक विविधता और सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करेंगी। गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियों के बीच सामने आया यह वीडियो न केवल लोगों का मनोरंजन कर रहा है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर