Monday, November 2, 2026

पंचायत के साथ 2026 में लौटेंगी 6 वेब सीरीज के नए सीजन

महाराष्ट्र : साल 2026 फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए भी बेहद धमाकेदार रहने वाला है। जहां सिनेमाघरों में धुरंधर 2, टॉक्सिक, स्पिरिट और रामायण जैसी बड़ी फिल्में धूम मचाने वाली हैं, वहीं डिजिटल दुनिया में भी जबरदस्त वापसी देखने को मिलेगी। इस साल कई पॉपुलर वेब सीरीज अपने नए सीजन के साथ लौट रही हैं, जिससे दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है। खासकर नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और सोनी लिव पर धमाकेदार कंटेंट देखने को मिलेगा।

सबसे पहले बात करें शाहिद कपूर की हिट सीरीज फर्जी की। साल 2023 में आई यह सीरीज ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली शो में शामिल थी। इसमें शाहिद कपूर और विजय सेतुपति की टक्कर को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब इसका दूसरा सीजन 2026 के अंत तक अमेजन प्राइम वीडियो पर आने की खबर है। इसके बाद सोनी लिव की चर्चित फ्रेंचाइजी स्कैम की तीसरी किस्त भी आ रही है। स्कैम 2010: द सुब्रतो रॉय सागा में सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत रॉय की जिंदगी और वित्तीय घोटालों की कहानी दिखाई जाएगी। इसे हंसल मेहता डायरेक्ट करेंगे।

फैमिली ड्रामा पसंद करने वालों के लिए गुल्लक सीजन 5 भी लौट रहा है। वैभव और उनके परिवार की रोजमर्रा की जिंदगी की छोटी-छोटी कहानियां इस सीरीज को बेहद खास बनाती हैं। यह सीजन भी साल के अंत तक रिलीज होने की उम्मीद है।

वहीं, पंचायत सीजन 5 भी आने वाला है। जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और रघुबीर यादव फिर से फुलेरा गांव की कहानी लेकर लौटेंगे। इस बार राजनीति और रिश्तों में नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा। नेटफ्लिक्स पर मामला लीगल है सीजन 2 भी आएगा, जिसमें रवि किशन अपने अनोखे अंदाज में नए कानूनी मामलों से जूझते नजर आएंगे। अंत में, क्राइम थ्रिलर कोहरा सीजन 2 भी मिड-2026 में रिलीज होगा। इस बार कहानी पश्चिम बंगाल में सेट होगी और हर एपिसोड में नया केस दिखाया जाएगा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर