Friday, September 25, 2026

पटना सिटी में प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

पटना : बिहार की राजधानी पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत करमाली चेक के पास शनिवार सुबह एक प्लास्टिक गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार करीब एक किलोमीटर दूर से साफ दिखाई दे रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह के समय गोदाम के एक कोने से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। गोदाम में रखे प्लास्टिक के बड़े-बड़े डिब्बों और सामान की वजह से आग और ज्यादा भड़क गई।

घटना की जानकारी मिलते ही गोदाम कर्मचारियों ने तुरंत बाईपास थाना और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद अग्निशमन विभाग की लगभग एक दर्जन दमकल गाड़ियां और एक हाइड्रोलिक वाहन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। राहत की बात यह रही कि जिस समय आग लगी, उस वक्त गोदाम के अंदर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। अगर अंदर लोग होते तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था।

बाईपास थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। हालांकि इलाका घनी आबादी वाला नहीं है, फिर भी पास की इमारतों को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। आग गोदाम के पहले तल्ले पर लगी थी, जिस पर समय रहते काबू पाने की कोशिश की जा रही है। फायर ऑफिसर दयानंद सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि गोदाम में फायर सेफ्टी के जरूरी मानकों का पालन नहीं किया गया था। नुकसान के बारे में उन्होंने बताया कि अभी तक गोदाम मालिक की ओर से कोई लिखित जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल दमकल कर्मी आग को पूरी तरह बुझाने और स्थिति को सामान्य करने में जुटे हुए हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर