Thursday, November 5, 2026

अपने 70वें जन्मदिन पर लखनऊ में बीएसपी प्रमुख मायावती की प्रेस कांफ्रेंस

लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बसपा के राज्य मुख्यालय में अपने 70वें जन्मदिन पर प्रेस कांफ्रेंस पर रही थीं। इसी दौरान हॉल की फाल्स सीलिंग में लगी लाइट्स में शॉर्ट सर्किट हो गया। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया।

लखनऊ में हो रही बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की प्रेस कांफ्रेंस में शॉर्ट सर्किट के कारण अफरातफरी मच गई। प्रेस कांफ्रेंस में शॉर्ट सर्किट के कारण हॉल धुआं धुआं हो गया। मायावती की प्रेसवार्ता समाप्त होने के ठीक पहले शॉर्ट सर्किट हुआ तो वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता से स्थिति को संभाला। हॉल में अग्नि सुरक्षा उपकरण का तत्काल उपयोग किया गया। सुरक्षाकर्मियों के घेरे में लेकर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को सुरक्षित हॉल से बाहर निकाला गया।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने जन्मदिन पर कहा कि आज मेरा 70वां जन्मदिन है और लोग इसे जन कल्याण दिवस के रूप में बहुत सादगी के साथ मनाते हैं. मायावती ने कहा कि नववर्ष के पहले महीने में पूरे देश में इस दिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाते हैं. हमारी बहुजन समाज पार्टी द्वारा जो जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई थी, उनसे लाभ पहुंचा है जनता के दिल में जगह बनाए रखने के लिए पूरे देश में मेरा जन्मदिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया है. पूर्व सीएम मायावती ने कहा कि गुरुओं को नमन करती हूं जिनके बताए रास्तों पर चलकर दलित और उपेक्षित लोगों के मान-सम्मान के लिए जीवन अर्पित करती हूं. मैं आगे भी जारी रखूंगी न दबने वाली हूं और न लालच में आने वाली हूं.

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर