Friday, September 25, 2026

संसद में CSPOC सम्मेलन की शुरुआत आज, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली : संसद परिसर में 28वें कॉमनवेल्थ स्पीकर्स और प्रेसाइडिंग ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस (CSPOC) की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में किया जा रहा है। यह सम्मेलन 14 से 16 जनवरी तक चलेगा। सम्मेलन में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सम्मेलन स्थल पर पहुंच चुके हैं। इसके अलावा नामीबिया के डिप्टी स्पीकर और मॉन्टसेराट का प्रतिनिधिमंडल भी संसद परिसर में पहुंच गया है।

इस सम्मेलन की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कर रहे हैं। CSPOC में कॉमनवेल्थ के 42 देशों से 61 स्पीकर्स और प्रेसाइडिंग ऑफिसर्स हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही चार अर्ध-स्वायत्त संसदों के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल हो रहे हैं। सम्मेलन के दौरान संसद से जुड़े मौजूदा और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करना और संसद के कामकाज को और प्रभावी बनाना है। चर्चा के प्रमुख विषयों में स्पीकर्स की भूमिका, संसद में आधुनिक तकनीक का उपयोग और नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने जैसे मुद्दे शामिल हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर