Friday, September 25, 2026

लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा को मिली साइबर धमकी, फर्जी पुलिस अधिकारी बन ठगने का प्रयास

रांची: लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता कड़िया मुंडा को फोन पर धमकी मिली है. पद्मभूषण से सम्मानित खूंटी से 8 बार लोकसभा के सांसद रह चुके कड़िया मुंडा को फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ना सिर्फ रंगदारी की मांग की गई, बल्कि गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई. मिली जानकारी के अनुसार फर्जी पुलिस अधिकारी ने कड़िया मुंडा के निजी सहायक डॉ. निर्मल सिंह के मोबाइल नंबर कॉल कर धमकी दी और उन्हें साइबर अपराध का शिकार बनाने की कोशिश की। फोन करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और डरा-धमकाकर पैसों की मांग की.

दोषियों पर कार्रवाई की मांग 

इस संबंध में डॉ. निर्मल सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए इस घटना की जानकारी साझा की. उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय और झारखंड पुलिस को टैग करते हुए दोषी की पहचान कर कार्रवाई की मांग की. इस संबंध में निर्मल सिंह की लिखित शिकायत पर रांची के साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पुलिस ने भी संबंधित मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर ले लिया है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इसके पीछे कोई संगठित साइबर गिरोह है, जो वीआईपी हस्तियों को निशाना बना रहा है. बता दें कि कड़िया मुंडा पिछले कुछ समय से अस्वस्थ हैं और पिछले दिनों इलाज के लिए उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था हालांकि बाद में स्वास्थ्य में सुधार को देखते हुए उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली, जिसके बाद वह घर में ही डॉक्टरों की निगरानी में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर