Monday, September 14, 2026

माघ मेला 2026 : मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं के स्नान के लिए राज्यवार की गई व्यवस्था

प्रयागराज : प्रयागराज में चल रहे माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्वों को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या स्नान को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए पुलिस और मेला प्रशासन ने विस्तृत मेगा प्लान तैयार किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

श्रद्धालुओं के लिए अलग घाट

इस बार माघ मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक नई व्यवस्था लागू की जा रही है। अलग-अलग राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग घाट तय किए गए हैं, ताकि भीड़ का दबाव कम हो और स्नान सुचारु रूप से हो सके। झूंसी सेक्टर-4 में बनाया जा रहा एरावत स्नान घाट सबसे बड़ा घाट होगा।

यहां पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओड़िसा, छत्तीसगढ़, झारखंड और पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम के श्रद्धालु स्नान करेंगे।

मध्य व पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से आने वाले श्रद्धालुओं को सेक्टर-1, 2, 5 और 6 के घाटों पर स्नान कराया जाएगा। गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सेक्टर-4 और 7 के घाट तय किए गए हैं।

पार्किंग और ट्रैफिक की पूरी तैयारी

2 माघ मेला क्षेत्र में कुल 3.69 किलोमीटर लंबाई में 16 स्नान घाट बनाए जा रहे हैं। सेक्टर-4 में बना 850 मीटर लंबा एरावत घाट सबसे बड़ा है। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए 42 पार्किंग स्थल तैयार किए गए हैं, जहां करीब 1.30 लाख वाहन खड़े हो सकेंगे। पार्किंग, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से श्रद्धालुओं को घाटों तक पहुंचाने के लिए रूट डायवर्जन किया जाएगा। पहले आने वाले वाहनों को पास की पार्किंग में और बाद में आने वालों को दूर की पार्किंग में भेजा जाएगा।

स्नान पर्वों पर वाहनों की एंट्री बंद

मेला प्रशासन के अनुसार, 13 जनवरी की शाम से मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। 14 और 15 जनवरी (मकर संक्रांति) के दिन किसी भी वाहन को मेला क्षेत्र में जाने की अनुमति नहीं होगी। मौनी अमावस्या (18 जनवरी) के लिए 16 जनवरी की शाम से वाहन प्रतिबंध लागू कर दिए जाएंगे।

नो फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी जोन घोषित

माघ मेला के सभी 16 स्नान घाटों को नो फोटोग्राफी और नो वीडियोग्राफी जोन घोषित किया गया है। संगम समेत सभी घाटों पर मोबाइल या कैमरे से फोटो-वीडियो बनाने पर रोक होगी। केवल सूचना विभाग से जारी पहचान पत्र वाले मीडिया कर्मी ही फोटो ले सकेंगे। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने की तैयारी

प्रमुख स्नान पर्वों पर मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन बनाया जाएगा। 22 सामान्य पर्वों पर भी ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा।
किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 10 इमरजेंसी प्लान तैयार किए गए हैं। संगम पर भीड़ बढ़ने पर रामघाट, हनुमान घाट और झूंसी की ओर श्रद्धालुओं को डायवर्ट किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर हनुमान मंदिर और अक्षयवट के दर्शन तथा नाव संचालन भी अस्थायी रूप से बंद किया जा सकता है।

पुलिस व्यवस्था पहले से ज्यादा मजबूत

इस बार माघ मेला को 3 की जगह 5 जोन में बांटा गया है। हर जोन में एएसपी तैनात किए गए हैं। सर्किल 8 से बढ़ाकर 9 किए गए हैं, जहां डीएसपी की तैनाती होगी। थानों की संख्या 14 से बढ़ाकर 17 और चौकियों की संख्या 40 से बढ़ाकर 42 कर दी गई है। मेले में 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनमें 150 एआई आधारित होंगे। पूरे शहर में पहले से 1152 कैमरे सक्रिय हैं। खोया-पाया केंद्रों की संख्या 7 कर दी गई है। महिला और साइबर हेल्प डेस्क भी सभी थानों में होंगे।

44 दिन का माघ मेला, पांच बड़े स्नान बाकी

तीन जनवरी से शुरू हुआ माघ मेला 44 दिनों तक चलेगा। अभी पांच प्रमुख स्नान पर्व बाकी हैं, जिनको लेकर प्रशासन ने सुरक्षा, ट्रैफिक और सुविधाओं की व्यापक योजना तैयार की है। मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या को देखते हुए माघ मेला में इस बार पहले से कहीं ज्यादा सख्त और व्यवस्थित इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन का दावा है कि इन व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण स्नान का अनुभव मिलेगा।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर