Tuesday, September 15, 2026

“ओ रोमियो” का फर्स्ट लुक आया सामने, शाहिद के साथ नजर आएंगी तृप्ति डिमरी

मनोरंजन : शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ओ रेमियो’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। करीब डेढ़ मिनट के इस टीजर में जबरदस्त एक्शन, ड्रामा और दमदार डायलॉग्स देखने को मिलते हैं। टीजर में शाहिद कपूर के साथ नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल, तृप्ति डिमरी, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया की झलक भी दिखाई गई है।

टीजर की शुरुआत शाहिद कपूर की आवाज से होती है। वह एक जहाज पर नजर आते हैं और ‘छोटू’ नाम पुकारते हुए गुस्से में दिखाई देते हैं। इस फिल्म में शाहिद अपने पुराने किरदारों से बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। वह एक काउबॉय लुक में दिखाई देते हैं, जिसमें उन्होंने काउबॉय हैट, भारी जूलरी और पूरे शरीर पर टैटू बनवाए हुए हैं। टीजर में उन्हें गुंडों से भिड़ते, गोलियां चलाते और जबरदस्त एक्शन करते हुए देखा जा सकता है।

शाहिद की दमदार एंट्री के बाद टीजर में एक-एक करके बाकी किरदारों की झलक दिखाई जाती है। नाना पाटेकर का सख्त अंदाज, विक्रांत मैसी और अविनाश तिवारी के इंटेंस लुक, वहीं दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया की मौजूदगी टीजर को और खास बना देती है। तृप्ति डिमरी की एंट्री भी ध्यान खींचती है और उनकी शाहिद के साथ फ्रेश जोड़ी दर्शकों को पसंद आ रही है। टीजर में सबसे ज्यादा चर्चा फरीदा जलाल की एंट्री की हो रही है। उनका डायलॉग,“इश्क में आशिक तर जाए तो रोमियो हो, मर जाए तो…”फैंस को हैरान कर रहा है और सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

‘ओ रेमियो’ का टीजर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कई लोगों को इसमें शाहिद की फिल्म ‘कमीने’ की झलक महसूस हो रही है। कुछ फैंस इसे शाहिद का शानदार कमबैक बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि साल 2026 फिल्मों के लिहाज से बेहद धमाकेदार होने वाला है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। यह पहली बार है जब विशाल भारद्वाज और साजिद नाडियाडवाला साथ काम कर रहे हैं। वहीं, शाहिद कपूर भी करीब आठ साल बाद विशाल भारद्वाज के साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ‘हैदर’, ‘कमीने’ और ‘रंगून’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर