Sunday, November 1, 2026

रिलीज होने के पहले ही दिन 100 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म बनी “द राजा साब”

मनोरंजन : प्रभास की मोस्ट अवेटेड हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ इस शुक्रवार यानी 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अब तक एक्शन और रोमांस करने वाले प्रभास इस बार दर्शकों के लिए कुछ अलग लेकर आए। वैसे तो सोशल मीडिया पर इस फिल्म को देखने के बाद दर्शकों के मिक्स रिएक्शन देखने को मिले, यहां तक कि कुछ ने तो इसे ट्रोल तक कर दिया। लेकिन इसके बावजूद प्रभास की फिल्म ने ओपनिंग डे पर वो कर दिखाया जिसकी शायद ही किसी को उम्मीद रही होगी।

वहीं, प्रभास ने अपनी 11 साल पुरानी फिल्म ‘बाहुबली – द बिगिनिंग’ के पहले दिन के हिंदी कलेक्शन 5.15 करोड़ रुपये को भी पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले सबसे चर्चा में रही रणवीर सिंह की फिल्म “धुरंधर” को भी प्रभास की नई रिलीज फिल्म “द राजा साब” ने अपने वर्ल्डवाइड कलेक्शन से पीछे छोड़ दिया और पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर घरेलू कलेक्शन में 54.15 करोड़ रुपये कमाए।

वहीं पेड प्रीव्यू में इसने 9.15 करोड़ की कमाई की, और इसी के साथ इसका पहले दिन का नेट कलेक्शन 63.3 करोड़ रुपये रहा। इतना ही नहीं इस फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ का कलेक्शन करके इतिहास रच दिया है। ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो इसने 26 करोड़ और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन में 74.90 करोड़ रुपये की कमाई की।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर