Tuesday, November 3, 2026

बिहार के सीएम नीतीश कुमार को मिले ‘भारत रत्न’, पूर्व सांसद व जदयू नेता रहे केसी त्यागी ने PM मोदी को लिखा पत्र

नई दिल्ली : पूर्व सांसद एवं जदयू के राजनीतिक सलाहकार केसी त्यागी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में त्यागी ने कहा है-नीतीश कुमार समाजवादी आन्दोलन के अनमोल रत्न हैं। वे इस सम्मान के योग्य हैं। इससे पहले भी कई जीवित नायकों को यह सम्मान मिल चुका है। करोड़ों जनमानस की ओर से आपसे आशा एवं निवेदन है कि प्रिय नेता नीतीश कुमार को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए, ताकि इतिहास आपके प्रयासों को देर तक सराहता रहे।

के सी त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भी समाजवादी आन्दोलन के पुरखों को सम्मानित करते रहे हैं। इस क्रम में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम का उल्लेख किया, जिन्हें नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत रत्न से सम्मानित किया गया है।

जदयू की प्रतिक्रिया

इधर जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहचान एक ऐसे जननेता के रूप में है, जिनकी राजनीति का केंद्र आम जनता और लोकतांत्रिक संवाद रहा है। बिहार भर की यात्रा और लोगों से सीधा संवाद उनकी विशिष्ट कार्यशैली का अभिन्न हिस्सा है। वे लोकतंत्र में जनता को सबसे आगे रखते हुए न केवल उनकी बात सुनते हैं, बल्कि उस फीडबैक को शासन और नीति निर्माण का आधार भी बनाते हैं।

मुख्यमंत्री की यात्राओं से यह साफ झलकता है कि वह पुरानी योजनाओं की समीक्षा को लेकर कितने गंभीर हैं। साथ ही, जहां-जहां विकास कार्य चल रहे हैं, उनकी वास्तविक स्थिति का भी उन्हें प्रत्यक्ष आकलन होता है। यह प्रक्रिया केवल वर्तमान कार्यों की निगरानी तक सीमित नहीं रहती, बल्कि राज्य के पुनर्निर्माण और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आगे की ठोस योजना की नींव भी रखती है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर