Saturday, September 12, 2026

DGP तदाशा मिश्रा ने थाना में मुंशी के पद पर IRB, JAP, SIRB जवानों की पोस्टिंग का आदेश किया रद्द

रांची: डीजीपी तदाशा मिश्रा राज्य के विभिन्न थानों में मुंशी के पद पर आईआरबी, जैप और एसआईआरबी के जवानों के पोस्टिंग का आदेश रद्द कर दिया है. पुलिस मुख्यालय ने 25 सितंबर 2025 को एक आदेश जारी कर IRB, JAP और SIRB के 212 पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग विभिन्न जिलों के थानों में मुंशी के पद पर किया था. इससे पहले भी 23 जुलाई व तीन जुलाई 2025 को सीआईडी डीजी के स्तर से 89 महिला पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग महिला थाने में की गयी थी. इन पोस्टिंग के बारे में पुलिस मुख्यालय ने एडीजी जैप को कोई जानकारी नहीं दी थी.

जैप की एडीजी प्रिया दुबे ने इसे लेकर आपत्ति जताई थी. उन्होंने ना सिर्फ पुलिस मुख्यालय के आदेश को नियमों के खिलाफ बताया, बल्कि यह भी कहा कि इस आदेश का पालन नहीं किया जा सकता है. इस संबंध में बीते वर्ष दो अक्टूबर 2025 को प्रिया दुबे ने डीआईजी (कार्मिक) को पत्र लिखा था. इस पत्र में कहा गया था, कि थानों में मुंशी के पद पर IRB, JAP और SIRB के जवानों की पोस्टिंग नियमों के खिलाफ है।

पुलिसकर्मियों के तबादले के लिए बनी कमेटी ने इस बारे में कोई नहीं निर्णय लिया है और ना ही एडीजी जैप ने उस पर सहमति दी है. इसके बावजूद मुख्यालय ने मुंशी के पोस्टिंग से संबंधित आदेश जारी कर दिया. वैसे भी थानों में मुंशी की पोस्टिंग जिले के एसपी के जरिए का प्रावधान है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर